फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   contract Doctor-workers on strike from today

आज से संविदा डॉक्टर-कर्मी हड़ताल पर

Tue, 13 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 13 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
contract Doctor-workers on strike from today
आज से संविदा डॉक्टर-कर्मी हड़ताल पर - फोटो : ब्यूरो

बुखार के प्रकोप से तप रहे मरीजों के लिए बुरी खबर है। बुधवार से जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा सकती हैं। जिलेभर के संविदा चिकित्सक और कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार से संविदा पर तैनात चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल पर जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन इस बाबत उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


डॉ. संतोष ने बताया कि संविदा पर तैनात होने वाले चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को अफसरों द्वारा मनमाने तरीके से निकाला जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित रिजवी कमेटी की संस्तुतियों को भी लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई आश्वासन नहीं दिया गया। डॉ. संतोष ने बताया कि जिलेभर के संविदा चिकित्सक और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ 14 सितंबर से सीएमओ दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।  


सरकारी अस्पतालों में चरमराएगी व्यवस्था
जिले में करीब 800 संविदा चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात हैं। जिले में इन दिनों बुखार का प्रकोप है। अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। सरकारी चिकित्सकों और स्टाफ की कमी के कारण संविदा चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ पर ही स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed