फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   construction of Girls Inter College building began today.

गर्ल्स इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू

Tue, 16 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
अमर उजाला, डिबाई Updated Tue, 16 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
construction of Girls Inter College building began today.
पत्नी की याद में कसेरकलां गांव में ताजमहल जैसा मकबरा बनाने वाले फैजुल हसन कादरी की जमीन पर गर्ल्स इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फैजुल हसन कादरी ने अपनी बेशकीमती जमीन दान में देकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वहां पर गर्ल्स इंटर कॉलेज बनवाने की मांग की थी। 2530 वर्ग मीटर जमीन पर कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन गाजियाबाद ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


4.89 करोड़ की लागत से बनने वाला यह गर्ल्स इंटर कॉलेज तीन मंजिला होगा। प्रत्येक मंजिल 550 स्कायवर में होगी। तहसील में यह अकेला तीन मंजिला कॉलेज होगा।

संस्था के जेई मथन सिंह ने बताया कि सरकार ने निर्माण के लिए 2.39 करोड़ रुपये की धनराशि रिलीज कर दी है। बता दें कि मरहूम बेगम तज्जमुल्ल की याद में तामीर कराए जा रहे फैजुल हसन कादरी के ताजमहल सरीखे मकबरे से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगस्त 2015 में उन्हें लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादरी की मांग पर मुख्यमंत्री ने अगले बजट में गर्ल्स इंटर कॉलेज का निर्माण कराने की घोषणा की थी। कादरी को साथ लेकर गई डीएम बी. चंद्रकला को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई थी।


मुख्यमंत्री ने गांव को जनेश्वर मिश्र योजना में शमिल करने की भी घोषणा की थी। मात्र छह माह के अंदर स्कूल निर्माण कार्य शुरू होने पर कादरी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed