{"_id":"577552074f1c1ba95c79a976","slug":"consolidation-of-the-23-villages-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा के 23 गांवों में होगी चकबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा के 23 गांवों में होगी चकबंदी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर के 21 गांवों में चकबंदी का काम निपटाने के बाद अब खुर्जा तहसील क्षेत्र के 23 गांवों में चकबंदी कराई जाएगी। शासन ने इसे लिए क्रम में गांवों का गजट जारी कर दिया है। चकबंदी विभाग ने खुर्जा तहसील प्रशासन से भूलेख का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन
खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव दिनौल, सारंगपुर, हसनपुर लडूकी, विधैपुर, कलंदरगढ़ी, बादौली, धरारी, असगरपुर, हलपुरा, सनैता, सफीपुर, ढकपुरा, सहजादपुर कनैनी, रूदरी, कमालपुर, अगवाल, इनायतपुर, सौदा, हबीबपुर, भदौरा, जटौला, पला, बाराबांध, खेड़ी सुडियान में चकबंदी की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
शासन की ओर से हर गांव का गजट जारी कर दिया गया है। तहसील प्रशासन से गांव के हर कृषि जोत का रिकार्ड मांगा गया है। रिकार्ड मिलते ही किसानों को चिट्ठी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
डिप्टी डायरेक्टर चकबंदी मंजू लता ने बताया कि खुर्जा के 23 गांवों में जल्द चकबंदी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चकबंदी से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
ग्रामीणों ने की शिकायत
इनायतपुर गांव में चकबंदी चल रही है। इस प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाकर किसानों ने बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन से शिकायत की। एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने ग्रामीणों को न्याय का आश्वासन दिया है।