फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congressmen protest at Collectorate against increasing crimes

Bulandshahar News: बढ़ते अपराधों के विरोध में कलक्ट्रेट पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में कलक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। साथ ही डीएम सीपी सिंह के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि दो नवंबर को अध्यक्ष अजय राय ने बनारस की बेटी के साथ दुराचार में भाजपा आईटी सेल के सदस्य होने के दावा किया था। जिसमें एक छात्रा की जबरन गन प्वाइंट पर नग्न वीडियो बनाई गई। फिर भी दुराचार करने वाले तीन भाजपा आईटी सेल के सदस्यों को पुलिस के दो महीने तक गिरफ्तार नहीं किया जाता है। बल्कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विरोध पर मुकदमा दर्ज कराया गया। अब हम चाहते हैं कि सरकार अजय राय पर दर्ज मुकदमा वापस ले। शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि ने बताया कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में भारत में हो रहे अपराध में 15 फीसदी अपराध उत्तर प्रदेश में हुए हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध में अव्वल आया है। बनारस की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता होने की वजह से पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर भी गिरफ्तारी नहीं की। बल्कि उनकी ड्यूटी मध्य प्रदेश चुनावों में लगा दी जाती है। वह दो महीने बाद कोर्ट में सरेंडर होते हैं। योगी सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस महिला सम्मान में अपराधियों को फांसी की सजा चाहती है। प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन बाल्मिकी, आस मोहम्मद कुरैशी, नरेश शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, साहिल शाह, अफनान इलाही, नरेश शर्मा और जय प्रकाश शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed