{"_id":"6ab94fad490550db79051d5e","slug":"congress-rallies-against-the-election-commission-to-launch-a-public-awareness-campaign-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166690-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस लामबंद, जिले में चलाएंगे जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस लामबंद, जिले में चलाएंगे जनजागरण अभियान
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी में शामिल हुए लखमीचंद पाराशर का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत: संगठ
बुलंदशहर। मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जिले में जनजागरण अभियान चलाने का एलान किया है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल हुए लखमीचंद पाराशर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है। यदि मतदाताओं को अपने वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं रहेगा तो लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होंगे। राहुल गांधी लंबे समय से कथित वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।
कांग्रेस जिले में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस में शामिल हुए लखमीचंद पाराशर ने कहा कि वह राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में आए हैं।कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, नरेंद्र चौधरी, मनीष चतुर्वेदी, प्रशांत बाल्मिकी, मुकेश रजक, शिवकुमार शर्मा और नईम मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।