फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Complete the construction work of medical college on time: Rajaram

समय पर पूरा करें मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य : राजाराम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शासन के विशेष सचिव राजाराम ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज निर्माण का भी निरीक्षण कर समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव राजाराम मंगलवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल में भर्ती महिलाओं से बात करने के बाद एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां वार्ड का निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल के स्टोर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्टाफ से जानकारी की। वार्ड में कुछ मरीज ऐसे थे, जोकि विभाग के कंबल के साथ अपने घर से रजाई व कंबल लेकर आए थे। विशेष सचिव ने मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त कंबल देने के निर्देश दिए। जिससे मरीज घर का कंबल न ओढ़ें। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमएस डाॅ. राजीव प्रसाद से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी की। कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डाॅ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि विशेष सचिव के निरीक्षण में सब कुछ सही मिला है। मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए दो-दो कंबल देने के निर्देश दिए हैं। इसके बारे में दोनों सीएमएस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed