फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Complaint filed in court against actress Kangana Ranaut

Bulandshahar News: अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed in court against actress Kangana Ranaut
बुलंदशहर। किसान आंदोलन के दौरान महिलाओं से दुष्कर्म व हत्या का बयान देने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। कोर्ट ने 25 अक्तूबर को कंगना रनौत को पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गजेंद्र शर्मा ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ लाए गए तीन काले कानून के खिलाफ किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान भाकियू किसान शक्ति के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और काले कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 24 अगस्त को भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मुंबई में एक इंटरव्यू के दौरान विवादित बयान दिया। जिसमें कंगना ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान वहां दुष्कर्म व हत्याएं हुईं। उन्होंने कहा कि यदि भारत में सरकार कमजोर होती तो वहां बांग्लादेश जैसी स्थिति बन सकती थी। किसान आंदोलन के नाम पर केवल हिंसा फैलाने का काम किया गया और मौके पर दुष्कर्म करते हुए हत्याएं की गईं।
विज्ञापन

गजेंद्र शर्मा की ओर से विभिन्न चैनल पर चलाए गए इंटरव्यू की सीडी भी कोर्ट में जमा की गई है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को मामले में उन्होंने किसानों के साथ लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जबकि दो सितंबर को प्रधानमंत्री के नाम शिकायत ऑनलाइन भेजी थी, लेकिन इसके बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जिससे साफ है कि सांसद कंगना रनौत ने किसानों का अपमान किया है, जोकि न्यायिक व सामाजिक दृष्टि से गलत है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले में 25 अक्तूबर को कंगना रनौत को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed