{"_id":"575db2bc4f1c1b283e11bc1b","slug":"compensation-demand-from-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए लड़ने को तैयार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए लड़ने को तैयार किसान
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैना मौजपुर गांव में रविवार को हुई पंचायत में किसानों ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर योजना में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा रेलवे से सर्किल रेट से चार गुना देने की मांग की है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक वह कॉरिडोर का काम शुरू नहीं होने देंगे।पंचायत में दो दर्जन से ज्यादा गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर योजना के तहत अधिग्रहण में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर रविवार को मैना मौजपुर गांव में किसानों की पंचायत हुई। किसान नेता शिवकुमार शर्मा ने कहा कि अब हमें 2016 के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा चाहिए।
किसानों ने कहा कि रेल मंत्री भी फ्रेट कॉरीडोर निर्माण संस्था से भी उचित मुआवजे के बारे में कह चुके हैं। उसके बाद भी संस्था के अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिलेगा वह फ्रेट कॉरिडोर का काम शुरू नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्हें चाहे कुछ भी क्यों न करना पड़े। पंचायत में अजय चौधरी, अतर सिंह, धर्मवीर शर्मा, सुरेश शर्मा, महेंद्र सिंह, सुग्रीव सोलंकी, मनवीर शर्मा, बालकराम मौजूद रहे।