फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   commissner visited district hospital.

टीबी पर कमिश्नर गंभीर अफसरों की लगाई क्लास

Wed, 20 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
commissner visited district hospital.
टीबी के बढ़ते आंकड़ों पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य अफसरों की जमकर क्लास लगाई। मंडलायुक्त ने मौके पर ही टीबी के चिन्हित मरीजों का रिकॉर्ड तलब किया।
विज्ञापन


जनपद में जागरूकता अभियान की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को फटकार लगाई। जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल पूछा।
विज्ञापन


कमिश्नर बुधवार रात अनूपशहर के पतरामपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। मंडलायुक्त आलोक सिन्हा बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे।

मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल के वार्डों में मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। मंडलायुक्त ने टीबी के मरीजों के बढ़ते आंकड़े पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीआर टीबी के मरीजों का रिकॉर्ड देखा। उन्होंने जागरूकता अभियान की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए इसे गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी समेत अन्य स्वास्थ्य अफसर मौजूद रहे।

मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने कलक्ट्रेट में अफसरों की भी बैठक ली। साथ ही कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

कमिश्नर ने कहा कि जनपद में जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहा अधिकारी विजिट करें और कमी पाए जाने पर उच्च अफसरों को रिपोर्ट करें।

उन्होंने पेयजल लाइन योजनाओं की समीक्षा की। डीएम बी. चंद्रकला ने कमिश्नर के सामने पेयजल योजना और पेंशन योजना का ब्योरा रखा।

तहसील का किया निरीक्षण
लोहिया गांव पतरामपुर में रात्रि विश्राम के लिए आए मंडलायुक्त आलोक सिंहा ने अनूपशहर में बन रहे तहसील भवन व आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्य के बारे में पूछताछ की।


मंडलायुक्त ने बताया कि अनूपशहर में करीब 5.57 करोड़ की लगात से तहसील भवन तथा 5.71 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

कमिश्नर ने आईटीआई प्रिंसीपल केडी शर्मा से शिक्षकों की नियुक्ति व बच्चों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ चुनकूराम पटेल, एसडीएम अरुण कुमार यादव, सीओ डा. डीके यादव, अधिशासी अभियंता पैकफेड संजय यादव तथा अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल केपी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed