{"_id":"57223c194f1c1be776a9231d","slug":"college-going-hospital-waste-water-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज-अस्पताल हर जगह बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज-अस्पताल हर जगह बर्बाद हो रहा पानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज-अस्पताल हर जगह बर्बाद हो रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
नगर में जगह-जगह बहते पानी पर बृहस्पतिवार को सरकारी मशीनरी गंभीर दिखी। सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएम के आदेश पर सात स्थानों पर पानी की बर्बादी पकड़ी। जिला अस्पताल एवं नगर पालिका कर्मचारियों के आवासों समेत कई जगहों पर पानी की बर्बादी देखने को मिली।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट डीपी सिंह ने डीएम को निरीक्षण रिपोर्ट सौंप दी है। डीएम ने सीएमओ और नगर पालिका ईओ से जवाब-तलब किया है। सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम रोड स्थित मसीही इंटर कॉलेज में टंकी से पानी बहता मिला। यहां हाल ही में नई टंकी लगाई गई थी। वहीं, राजेबाबू पार्क में फव्वारे के पास वाटर कूलर से पानी बह रहा था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नेत्र विभाग की टंकी और यहीं छत पर रखे ओवरहेड टैंक से पानी बहता मिला। नुमाइश के पास पेयजल लाइन के पास खुदाई का काम चल रहा था और पाइपलाइन से पानी बह रहा था। आवास विकास कालोनी में भी टंकी से भी पानी रिसता मिला।
विज्ञापन