फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cold winds continue, minimum temperature drops by 1.2 degrees Celsius

Bulandshahar News: सर्द हवाओं का सितम जारी, 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार चल रही शीतलहर का सितम सोमवार को भी जारी रहा। पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ऐसे में सर्दी के तेवर और तल्ख हो गए। पिछले 24 घंटों की तुलना में अधिकतम तापमान 4.3 और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा घटने से गलन में इजाफा होगा। इससे सर्दी और ठिठुराएगी और नए साल के पहले दिन घने कोहरे से सामना होगा।
विज्ञापन

बारिश के साथ पहाड़ाें पर हो रही बर्फबारी से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। पिछले दो दिन से शीतलहर चल रही है। वहीं, सोमवार को सुबह से ही शीतलहर चलती रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली। बाजार और सड़कों पर आवाजाही कम रही। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत पाने को लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। इसका ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री कम होकर 15 और न्यूनतम 1.2 डिग्री गिरकर 12.3 डिग्री पर पहुंच गया। आद्रता 68 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। रविवार को अधिकतम 19.3 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि इस समय पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर और गलन से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है।

इसका असर और बढ़ेगा। सूर्यदेव के न निकलने के कारण किसानों को आलू, सरसों व सब्जी की फसलों को भी बचाने की जरूरत है। लगातार तापमान में गिरावट आएगी और कंपकंपी और सुन्न करने वाली सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना भी बन रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed