फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cold waves

Bulandshahar News: शीतलहर का सितम जारी, अभी राहत के आसार नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
cold waves
शीतलहर का सितम जारी, अभी राहत के आसार नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। रात में पाला और सुबह के समय कोहरा व शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड रही। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पर टिका रहा। दोपहर 12 बजे के आसपास धूप निकली लेकिन हवा तेज होने के कारण कोई धूप भी राहत नहीं दिला पाई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक फिलहाल अगले एक हफ्ते तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड के बीच बृहस्पतिवार को पिछले आठ साल का रिकार्ड टूट गया था। पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और शाम ढलते ही कोहरे का असर बढ़ने लगा। रात के समय पाला पड़ा तो इसे सहन करना मुश्किल हो गया। शुक्रवार सुबह होते ही लोगों को घने कोहरे व शीतलहर का सामना करना पड़ा। कोहरा होने के कारण दृश्यता कम हो गई, जिसके चलते वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को हुई। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर बैठे दिखे। सुबह 10 बजे के बाद ही मार्गों पर वाहनों का आवागमन बढ़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय धूप निकली तो ऐसा लगा कि अब कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और धूप भी बेअसर साबित हुई। शाम होते ही फिर ठंड का असर बढ़ने लगा। इस ठंड का सरकारी विभागों में सर्दी का असर साफ दिखाई दिया। मौसम के बदलते मिजाज के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है क्योंकि यदि लगातार मौसम ऐसा ही रहा और पाला पड़ा तो फिर आलू के साथ-साथ सरसों की फसल की पैदावार प्रभावित होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही और आद्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि अभी इस तरह की ठंड से जल्द राहत नहीं मिलने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed