फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cold increased, maximum temperature dropped by one degree

Bulandshahar News: बढ़ी ठंड, एक डिग्री और गिरा अधिकतम तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cold increased, maximum temperature dropped by one degree
नगर के ईदगाह रोड ​​स्थित एक मार्केट में सोमवार की रात रिक्शे पर सोता चालक। संवाद
बुलंदशहर। पारे में गिरावट के साथ ही सर्दियों के बढ़ने का दौर शुरू हो चुका है। हवा भी अपने तेवर दिखाने लगी है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की और गिरावट आ गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तेज हवा से अब तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह धूप निकली थी, लेकिन उसमें तपिश का असर कम हो गया। घरों में ठिठुरन होने की वजह से ज्यादातर लोगों ने दिन धूप सेंककर बिताया। शाम होते ही फिर से गलन महसूस होने लगी। दोपहिया वाहन चालकों को शाम के समय वाहन चलाते समय परेशानी हुई। ऐसे मौसम के बीच सोमवार को 23 डिग्री रहने वाला अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री के आसपास रहा। आर्द्रता 48 फीसदी और हवा की गति सात से आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था, लेकिन फिर हर रात तापमान गिरने लगा। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ। वहीं, दूसरी ओर लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड में इजाफा होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed