फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cloudy since morning, sunshine made one feel warm

Bulandshahar News: सुबह से छाए बादल, निकली धूप ने कराया गर्माहट का अहसास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Cloudy since morning, sunshine made one feel warm
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार बादल छाने और बाद में धूप निकलने से दिनभर धूप-छांव का खेल जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक बारिश न होने और लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जता रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। तेज धूप के साथ हल्के बादल छाने का सिलसिला जारी है। ऐसे में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 31 फीसदी रही। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम पिछले कई दिन से लगातार बदल रहा है। इस बार गर्माहट जैसा मौसम बनने से इसका सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। फसल की बढ़वार रुक गई है और दाना पतला व कमजोर होने की भी संभावना। ऐसे में फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता प्रभावित होने से बचाने के लिए किसानों को लगातार सिंचाई करते रहना चाहिए, ताकि खेत में नमी बनी रहे। इससे कुछ हद तक फसल को बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed