{"_id":"690e26ea80ead66a1b07d0ed","slug":"clean-drinking-water-will-be-provided-in-28-government-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143211-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 28 राजकीय विद्यालयों में होगी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 28 राजकीय विद्यालयों में होगी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 28 राजकीय विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि शासन से जल्द ही इस पर स्वीकृति मिल जाएगी।
जिले में 50 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 28 में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यहां बच्चे हैंडपंप का पानी पीते हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था कराने की पहल की है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इन स्कूलों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इस कार्य पर खर्च होने वाली राशि शासन की ओर से ही तय की जाएगी।