फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   City gasped with jam, ambulance stuck

Bulandshahar News: जाम से हांफा शहर, एंबुलेंस फंसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
City gasped with jam, ambulance stuck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। काली नदी पुल की मरम्मत का कार्य प्रारंभ होने के कारण मार्ग को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि 10 मिनट के सफर को एक से डेढ़ घंटे में पूरा किया जा रहा है। नौकरी पेशा, व्यापारी, अधिवक्ता, किसान से लेकर ट्रांसपोर्टर्स को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने बताया कि बाईपास से स्याना अड्डा होते हुए शहर में प्रवेश करना पड़ रहा है, जिससे जाम के कारण विलंब हो रहा है। यही नहीं, रात में नो एंट्री खुलने के बाद शहर के अंदर भारी वाहनों को एंट्री मिल रही है। जिससे रात में भी शहर के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है।
शिकारपुर बाईपास पर काली नदी पुल का मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया है। इसके चलते डीएवी फ्लाईओवर से काली नदी पुल होते हुए शिकारपुर बाईपास जाने वाला मार्ग काली नदी पुल से बंद कर दिया गया है। इधर मामन चुंगी पिकेट पर बैरियर लगाए गए हैं। वहीं शिकारपुर बाईपास पर भी रोड के दोनों तरफ बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं। जिससे कि कोई भी वाहन चालक काली नदी पुल पर न जा सके। शिकारपुर बाईपास बंद होने पर स्याना अड्डा की ओर से छोटे व हल्के वाहनों को दिन में शहर के अंदर से दिल्ली और मेरठ रूट पर डायवर्ट किया जा रहा है। जिससे स्याना अड्डा से लेकर कालाआम चौराहे तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह शहर का मुख्य मार्ग भी है। यहां जाम लगने से शहर के सभी मुख्य बाजारों की सड़कें भी ब्लॉक हो रही हैं। इससे मुख्य बाजारों में भी जाम लग रहा है। बाजार जाने वाले लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ से शिकारपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबे सफर के साथ साथ अधिक खर्चा भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी से भारी वाहनों में फल सब्जी व अन्य सामान लोड तो किया जा रहा है। लेकिन, ट्रांसपोर्टर्स को वाहन दिल्ली भेजने के लिए नो एंट्री खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि, यदि वह माल लोड कर दिन में ही निकलते हैं तो उन्हें शिकारपुर वाया खुर्जा होते हुए जाना पड़ेेगा। जिससे रास्ता भी काफी लंबा होगा और भाड़ा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी गंज चौराहे पर जाम में काफी देर फंसी रही एंबुलेंस
नगर के डिप्टी गंज चौराहे पर शुक्रवार को वाहनों की संख्या बढ़ने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, समय-समय पर यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाते नजर भी आए। लेकिन, इस दौरान कई बार मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed