Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Children showcased their talent through science and mathematics models, bringing a vibrant touch of creativity to the exhibition.

Bulandshahar News: विज्ञान और गणित के मॉडलों से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शनी में बिखेरे रचनात्मकता के रंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent through science and mathematics models, bringing a vibrant touch of creativity to the exhibition.
अनूपशहर के पीएसपीए विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं आर्ट एंड क्राफ्ट
अनूपशहर। अलीगढ़ रोड स्थित पीएसपीए विद्या मंदिर में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल और कलाकृतियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का परिचय दिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ एसडीएम डॉ. मनीष कुमार एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग में विद्यार्थियों ने ज्वालामुखी विस्फोट, सौरमंडल, जल चक्र, मानव हृदय, पवन चक्की, सोलर कुकर, वाटर प्यूरीफायर, भूकंप अलार्म और प्रकाश संश्लेषण से संबंधित आकर्षक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं, गणित विषय में पाइथागोरस प्रमेय, ज्यामितीय आकृतियां, घन-घनाभ, कोणों के प्रकार, भिन्न, घड़ी से समय का ज्ञान और गणितीय पहेलियों के मॉडल बनाए।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में भारत का मानचित्र, गांव का दृश्य, यातायात के साधन, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा से संचालित गांव, ऐतिहासिक स्मारक और भारतीय संविधान से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। आर्ट एंड क्राफ्ट में विद्यार्थियों ने दीये, मोमबत्तियां, मटकी, फूलदान, तोरण, बंदनवार और रंगोली सहित विभिन्न सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. मनीष कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के अध्यक्ष विनय गुप्ता, मैनेजर धीरज सिंह और प्रधानाचार्य प्रमोद बाला ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed