{"_id":"65b01736436d429b530ecb9b","slug":"chief-minister-and-deputy-chief-minister-will-check-the-system-today-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1001-293244-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज व्यवस्था जांचेंगे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज व्यवस्था जांचेंगे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल होने वाली जनसभा की तैयारियों के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एसपीजी कमांडो के साथ विभिन्न सुरक्षाकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल लिया है। मंगलवार को अधिकारियों ने हैलीपैड पर ट्रायल करते हुए एक हैलीकॉप्टर उतारा। ट्रायल सफल होने के बाद हैलीकॉप्टर को रवाना कर दिया गया।
बुधवार को सुबह करीब 11 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे। इसके अलावा दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। मंगलवार को दिन भर हैलीपैड के आसपास के क्षेत्र में पानी का छिड़काव होता रहा, ताकि हैलीकॉप्टर लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान धूल न उड़े। कार्यक्रम स्थल पर तीन हैलीपैड बनाए गए हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैलीकॉप्टर के साथ एनएसजी कमांडो के दो हैलीकॉप्टर ही उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हैलीकॉप्टर अटल आवासीय विद्यालय के सामने हैलीपैड पर उतरेगा।
एसपीजी कमांडो, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात किए गए हैं।
प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे 30 भाजपाई, मंच पर रहेंगे 27 पदाधिकारी
हैलीपैड पर 30 भाजपा पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया के साथ जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डाॅ. भोला सिंह, गौतमबुद्धनगर सांसद डाॅ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर समेत कुल 27 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ वीसी कर दिए निर्देश
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पंडाल, हैलीपैड, पार्किंग, सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली। मौके पर मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, आईजी मेरठ नचिकेता झा, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार मौजूद रहे।
कोट-- -
कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। सुरक्षा और लोगों के लिए पेयजल व शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। शासन स्तर से उच्चाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बुधवार शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
जिले के लोग और पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जनसभा को भव्य बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आने की संभावना है। - विकास चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा
12 हजार वाहनों के लिए 24 स्थानों पर बनाई गई हैं पार्किंग
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में लोगों के साथ अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों के करीब 12 हजार वाहनों के आने की संभावना है। जिसके चलते कुल 24 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई हैं। बस, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइकों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।
यहां बनाई गई हैं पार्किंग-- -
1. राधे बिल्ड प्रोडक्ट के सामने 700 कारों के लिए पार्किंग
2. श्याम गंगा एन्क्लेव में 1000 कारों के लिए पार्किंग
3. श्याम गंगा एन्क्लेव के सामने सड़क के दूसरी ओर 100 कारों की पार्किंग
4. गांव पचौता रोड के दोनों और ट्रेक्टर-ट्रॉली के लिए पांच पार्किंग
5. गांव सिखैड़ा रोड पर 1100 बसों के लिए पांच पार्किंग
6. पचौता मेला ग्राउंड में पीएसी की बसों के लिए पार्किंग
7. सिखैड़ा रोड पर गैस गोदाम के पास 3200 बाइकों के लिए तीन पार्किंग
8. गैस गोदाम के सामने ईंट भट्ठे पर वीआई और मीडिया के लिए 600 कारों की पार्किंग
9. कार्यक्रम स्थल के सामने वीवीआईपी की 100 कारों के लिए पार्किंग
10. कार्यक्रम स्थल के पास पेट्रोल पंप पर अधिकारियों के 700 वाहनों की पार्किंग
11. अटल आवासीय विद्यालय में स्टाफ पार्किंग
12. चोला से खुर्जा रोड पर 500 रिजर्व बसों के लिए पार्किंग
13. जेवर की ओऱ से आने वाली 550 बसों के लिए चौराहे से पहले तीन पार्किंग
कोट-- -
आम लोगों के साथ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्टाफ और मीडिया के लिए कुल 24 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि वाहन बेतरतीब न खड़े किए जाएं। - सत्यप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट
20 स्वास्थ्य टीमें रहेंगी तैनात
बुलंदशहर। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तीन निजी अस्पताल समेत पांच स्थानों पर सेफ हाउस बनाया जा रहा है। साथ ही 20 टीम को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री की फ्लीट के साथ एक-एक टीम, चार अलग-अलग हैलीपैड पर, पांच टीम सेफ हॉस्पिटल में और शेष टीम कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी।
कार्यक्रम स्थल के साथ पूरे जिले में साफ-सफाई हो चकाचक : धर्मपाल
फोटो-- -
- भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। कार्यक्रम स्थल के साथ पूरे जिले में भाजपा के झंडे लगाए जाएं। ऐसा न हो कि कार्यक्रम स्थल के आसपास ही सफाई का ध्यान रखा जाए, बल्कि पूरे जिले में स्वच्छता पर जोर दिया जाए। यह बातें भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
मंगलवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन ही उनकी पहचान है और इसी अनुशासन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाना है। कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बिना वोट बैंक की राजनीति के केवल विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी जान तक दाव पर लगा दी थी और मंदिर निर्माण के लिए वादा भी किया था, ऐसे में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने का आह्वान करते हुए रैली को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, अमित वाल्मीकि, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री संजय गुर्जर, अजय त्यागी, हितेश गर्ग, योगेश गुप्ता मौजूद रहीं।
संगठन मंत्री ने अनिल सिसौदिया को दी बधाई
गौतमबुद्धनगर लोकसभा के प्रभारी और निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पहुंचे। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने उन्हें मंच पर बैठाया और गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रभारी बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
महिला पदाधिकारियों को भी दी जिम्मेदारी
जिला कार्यालय पर बैठक के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला पदाधिकारियों से भी आह्वान किया कि अधिक से अधिक महिलाओं को जनसभा में लेकर आएं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब तबके की महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, घर-घर शौचालय जैसी योजनाएं चलाने के साथ ही लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे कदम उठाए हैं।
सांसद ने लोगों को दिया जनसभा का न्योता
सांसद डाॅ. भोला सिंह ने विभिन्न गांवों के प्रधानों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का न्योता दिया। इस दौरान सांसद ने बताया कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में भरोसा जताया और आश्वासन दिया कि लोकसभा चुनाव में भी वह विकास के लिए वोट करेंगे। मौके पर नेमपाल सिंह, संजीव शर्मा, मतलूब अगोटा, खालिद प्रधान, शानू प्रधान, सदाकत, वसीम, फिरोज, उस्मान, तनवीर, हारुन, बादल खां, नाजिम मौजूद रहे।

कोट

यहां बनाई गई हैं पार्किंग

फोटो