{"_id":"67168722c44b61c72603fc76","slug":"cheating-of-rs-50-thousand-from-bank-collection-agent-by-pretending-to-be-a-police-officer-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123868-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस अफसर बताकर बैंक कलेक्शन एजेंट से 50 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस अफसर बताकर बैंक कलेक्शन एजेंट से 50 हजार की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोगों से उगाही करने के लिए बैंक के कलेक्शन एजेंट से कुछ आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए जांच के नाम पर 50 हजार की ठगी कर ली। आरोप है कि आरोपियों ने चेकिंग के बहाने उन्हें रोका। पूरी वारदात भी सीसीटीवी में कैद हुई है।
नगर पुलिस को शिकायत देकर ऊपरकोट के बहलीमान निवासी नजमुस साकिब ने बताया कि वह मुस्लिम बैंक के कलेक्शन के लिए नगर कोतवाली के पास स्थित बुलंद बाजार में 18 अक्तूबर को आए थे। आरोप है कि जब वह बाजार परिसर में कैश कलेक्शन कर रहे थे, तो उन्हें दो-तीन अज्ञात आरोपी मिले। पहले तो आरोपी इधर-उधर की बात करने लगे और फिर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग की बात कही। इसी दौरान आरोपियों ने उनके बैग में रखी 50 हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318 (4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।