फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chain snatched from woman sitting in auto as a passenger

Bulandshahar News: ऑटो में बैठी महिला से सवारी बन कर झपटी चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ चुंगी पर सवारी बनकर साथी महिला ने दूसरे के गले से चेन झपट ली। महिला को चेन निकलने का एहसास हुआ तो उसने ऑटो चालक की मदद से आरोपी को दबोच लिया। वहीं मंदिर चौकी पर पुलिस को सौंप दिया। घटना मंदिर चौकी से करीब 200 मीटर दूर की है।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन निवासी प्रियंका ने बताया कि उसका मायका अलीगढ़ के मंडराक गांव में है। पीड़िता शुक्रवार दोपहर को अपनी मां के साथ अलीगढ़ जा रही थी। इसके लिए उसने रोडवेज बस अड्डा से ऑटो लिया था। इसमें अन्य सवारी भी पहले से बैठी हुई थी। जब ऑटो अलीगढ़ चुंगी के पास पहुंचा तो अज्ञात महिला सवारी ने अचानक ऑटो रुकवाया और कहा कि उसकी बेटी पीछे रह गई। महिला सवारी ने चालक को 20 रुपये देकर तेजी से भागने लगी। तभी प्रियंका को गर्दन में चेन निकलने का एहसास हुआ। उसने देखा कि मंगलसूत्र गायब था। उसने तभी ऑटो चालक से उक्त महिला सवारी का पीछा करने को बोला। ऑटो चालक ने घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर ई-रिक्शा में बैठने से पहले ही मंदिर मार्ग पर आरोपी महिला को दबोच लिया। जहां पर अन्य महिलाएं भी आ गईं। पहले आरोपी महिला मंगलसूत्र लेने की बात को इन्कार करने लगी। बाद में जांच की गई तो उसके कपड़ों में ही मंगलसूत्र बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर का कहना है कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed