{"_id":"6957f6a49c8bca30660769a9","slug":"ccsu-undergraduate-first-semester-examinations-will-begin-from-13th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-146323-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : 13 से शुरू होंगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : 13 से शुरू होंगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से एनईपी 2000 के अंतर्गत संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीए, बीएससी व बीकॉम की यह परीक्षाएं 13 जनवरी से दो पालियों में कराई जाएंगी।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाओं का कार्यक्रम सीसीएसयू ने जारी कर दिया है। परीक्षाएं 28 जनवरी तक चलेंगी। प्रत्येक पाली का समय दो घंटे रहेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली का समय दोपहर बाद दो बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।
इस बार बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होंगी। जल्द ही परीक्षा केंद्र और नोडल केंद्रों की भी सूची जारी कर दी जाएगी। संबंधित कोर्स के छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी परीक्षा कार्यक्रम देख लें। परीक्षा कार्यक्रम सभी कॉलेजों को मिल चुका है।
विज्ञापन
-- -
परीक्षा फार्म भरने को मिले दो और दिन
बुलंदशहर। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का फार्म भरने के लिए सीसीएसयू ने छात्र-छात्राओं को दो दिन और समय दे दिया है। इससे पहले परीक्षा का फार्म भरने के लिए एक जनवरी तक का समय दिया गया था। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि अभी अधिकतर छात्र-छात्रा प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का फार्म नहीं भर पाए हैं। इसे देखते हुए सीसीएसयू ने अब दो दिन और समय बढ़ा दिया है।
अब चार जनवरी तक अपना ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। पांच जनवरी तक कॉलेज में जमा कराना होगा। जहां फार्म को समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद छह जनवरी तक फार्म को कॉलेज सीसीएसयू को उपलब्ध कराएंगे।