{"_id":"6814f6c899c9ae3122061335","slug":"ccsu-make-two-nodal-centers-for-even-semester-examination-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133339-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : सम सेमेस्टर परीक्षा को बनाए दो नोडल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : सम सेमेस्टर परीक्षा को बनाए दो नोडल केंद्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। नौ मई से शुरू होने वाली स्नातक व परास्नातक की परंपरागत पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए दो नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आईपी कॉलेज बुलंदशहर और डीपीबीएस पीजी कॉलेज अनूपशहर शामिल हैं। सभी 14 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की सामग्री यहीं जमा कराई जाएगी और वहां से उसे सीसीएसयू को भेजा जाएगा।
डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में एमए, एमएसी, एमकॉम, एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी होम साइंस और एनईपी कोर्स से संबंधित एलएलबी तृतीय वर्ष, एलएलएम एवं स्नातक पाठ्यक्रमों में शामिल बीएससी एग्रीकल्चर व बीएससी होम साइंस समेत अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्रा शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।