{"_id":"616c5c62eae86c30740ad971","slug":"ccsu-admission-bulandshahr-news-gbd227879676","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ओपन मेरिट से दाखिले का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ओपन मेरिट से दाखिले का अंतिम मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज ओपन मेरिट से दाखिले का अंतिम मौका
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेज में ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए सोमवार को अंतिम मौका है। इसके बाद खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विवि दोबारा से ओपन मेरिट तैयार करने के आदेश दे सकता है। एडेड कॉलेज और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अभी भी करीब दो हजार सीटें खाली चल रही है।
सीसीएसयू मेरठ से जुड़े जिले के डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम आदि में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विवि की ओर से दो कटऑफ जारी करने के बाद खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विवि द्वारा कॉलेजों को ओपन मेरिट से प्रवेश करने के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद संबंधित कॉलेज में ओपन मेरिट से दाखिला चल रहा है। ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को दाखिले का अंतिम मौका है। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो विवि कॉलेजों को दूसरी ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश लेने का आदेश जारी कर सकता है।
जिले में अब भी करीब दो हजार और सीटें रिक्त बताई जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर सोमवार को प्रवेश के दौरान कॉलेजों में छात्र प्रवेश के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। इसके बाद ही पता चलेगा कि कितनी सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
ओपन मेरिट से प्रवेश के लिए सोमवार को अंतिम मौका है। इसके बाद कोई प्रवेश नहीं होगा। सीटें खाली रहने पर विवि द्वारा पुन: ओपन मेरिट से प्रवेश का मौका मिल सकता है। - डॉ. रेनू अग्रवाल, प्राचार्या, डीएवी पीजी कॉलेज।