फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CC road will be constructed in three localities with Rs 2.15 crore

Bulandshahar News: 2.15 करोड़ से तीन मोहल्लों में होगा सीसी रोड का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
ककोड़। कस्बे के तीन मोहल्लों में नगर पंचायत 2.15 करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराएगी। मार्गों के निर्माण से मोहल्ले के लोगों के अलावा वहां से गुजरने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल ने बताया कि सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग से पीएनबी तक, वाल्मीकि बस्ती, वार्ड नंबर दो में सीसी रोड, नाले, नाली निर्माण के लिए उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास सड़क सुधार योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। बजट की पहली किस्त जारी हो गई है।
विज्ञापन

ककोड़ मार्ग से पीएनबी तक 90 लाख की लागत से तीन सौ मीटर सीसी रोड, नाले, नालियों का निर्माण कराया जाएगा। वाल्मीकि बस्ती में 70 लाख की लागत से तीन सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण, वार्ड नंबर दो में 50 लाख की लागत से दो सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed