फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case against ten in black marketing of petrol and diesel

Bulandshahar News: पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी में दस के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Case against ten in black marketing of petrol and diesel
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के मुनी गांव में मंगलवार सुबह एसडीएम ने छापा मारा था। बृहस्पतिवार को मामले में पेट्रोल व डीजल की कालाबाजारी के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने बीपीसी कंपनी के पेट्रोल व डीजल से भरे दो और एस्सार कंपनी का एक कैंटर जब्त किया है। पूर्ति निरीक्षक ने दोनों कंपनियों के जांच अधिकारी को तीन दिन में बरामद किए गए ईंधन की जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तेल की कालाबजारी की शिकायत पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एसडीएम खुर्जा राकेश कुमार ने अरनिया के मुनी गांव में स्थित एक व्यवसायिक भवन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एनएच-91 पर एक कैंटर खड़ा पाया गया और भवन के अंदर दो अलग कैंटर खड़े पाए गए। ऐसे में एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी और जांच के निर्देश दिए। पुलिस को दी गई शिकायत में पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी और एसडीएम के निर्देश पर अरनिया के मुनी गांव में एनएच-91 से 200 मीटर अंदर भवन में जांच की गई। जहां पर बीपीसी कंपनी का 12 हजार लीटर पेट्रोल से भरा चार चैंबर का एक कैंटर पाया गया, भवन के अंदर बीपीसी कंपनी का 12 हजार डीजल युक्त तीन चैंबर का एक कैंटर और एस्सार कंपनी का 20 हजार लीटर पेट्रोल युक्त चार चैंबर का एक कैंटर पाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा दो नोजल पाइप, 20 से 40 लीटर तक की पांच कट्टी, तीन कीप, एक 200 लीटर का ड्रम, तीन बाल्टी, एक बाइक, एक स्कूटी बरामद हुई। पूर्ति निरीक्षक ने बीपीसी कंपनी के सेल्स ऑफिसर मृदुल कुमार को कैंटर के विषय में अवगत कराया। उन्होंने मथुरा चीफ मैनेजर डीपी कोठियाल से संपर्क किया और उनके माध्यम से राज विशाल सिंह को सूचना दी गई। मथुरा और नोएडा मैनेजर ने मौके पर आकर जांच की। इसके अलावा एक एस्सार कंपनी के सेल्स ऑफिसर करनेश सिंह ने भी मौके पर जांच की। जिन्होंने कंपनी के कैंटर की पुष्टि की और उनमें ईंधन की क्षमता की भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मौके पर की गई जांच और बरामद किए गए सामान से यह स्पष्ट हुआ कि लोगों द्वारा यहां पर ईंधन में बदलवा किया जाता है। पेट्रोलियम पदार्थों की लोडिंग व अनलोडिंग कर खरीद फरोख्त कर परिसर के स्वामी, वाहन स्वामी और चालकों द्वारा पेट्रोल व डीजल की कालाबाजारी की जा रही है। इसी आरोप में मुनी गांव निवासी चंद्रवती, मुकेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, तुषार शर्मा, वाहन स्वामी विनय कुमार निवासी आश्रम रोड हापुड़, वाहन चालक चुन्नी लाल निवासी शास्त्री कॉलोनी मेरठ, वाहन स्वामी सुरेश कुमार निवासी ग्रोहितम बिल्डिंग सेक्टर 19 ठाणे शहर महाराष्ट्र , वाहन चालक दर्शन कुमार निवासी बसैर जिला प्रतापगढ़, वाहन स्वामी सुरेश चंद यादव निवासी दयाल बाग आगरा, वाहन चालक अर्जुन सिंह कस्बा सिकंदराऊ, जिला हाथरस के खिलाफ कालाबजारी कर पेट्रोलियम पदार्थ की खरीद फरोख्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed