{"_id":"6a42a3b9961667295a0b9c26","slug":"car-hits-biological-brothers-critically-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-158475-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
विज्ञापन
सिकंदराबाद हादसे में घायल वृद्ध कृपाल सिंह
सिकंदराबाद। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सगे भाइयों को नेशनल हाईवे-34 पर गांव लालपुर के पास तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, कार की चपेट में आने से एक अन्य युवक भी घायल हो गया। घटना को लेकर परिवार में शोक छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शहपनी निवासी सुशील ने बताया कि उनके पुत्र राहुल और मोहित नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। सोमवार सुबह दोनों भाई बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे नेशनल हाईवे-34 पर गांव लालपुर में मंदिर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाइयों की पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, एक अन्य घटना में हादसे के दौरान सिकंदराबाद जा रहे इस्माइलपुर निवासी कृपाल सिंह (60) भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार के साथ मौके से भाग गया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।