{"_id":"5741fd5a4f1c1b4648690a29","slug":"car-catches-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी कार, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी कार, मची भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Mon, 23 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कार में आग
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की दोपहर औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर खड़ी वैन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधा घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्राम नौरली थाना जारचा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी सोनू पुत्र गजराज ने बताया कि रविवार को वह किसी कार्य से अपनी वैन कार से सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में आया था। सोनू ने बताया कि वह हाईवे स्थित एक होटल के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करके कार्य से चला गया।
करीब 4.30 बजे वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वैन आग के गोले में बदल गई। आग लगने से आस-पास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आधा घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण सॉट सर्किट बताया जा रहा है।