{"_id":"58a204584f1c1ba340d84411","slug":"cane-procurement-centers-to-refuse-to-take-on-the-commotion-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लेने से मना करने पर क्रय केंद्र पर हंगामा, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लेने से मना करने पर क्रय केंद्र पर हंगामा, जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बंचावली स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार गन्ना लेने से मना करने से गुस्साएं ग्रामीणों ने ककोड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था मिल अफसरों ने बिना पर्ची के गन्ना लेने की बात कही थी, मगर अब उनका गन्ना नहीं लिया गया। इसके बाद किसानों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। चोला पुलिस ने दो घंटे बाद जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया।
किसान रनवीर, रघुराज, गजेंद्र, जगवीर, पप्पू, धन्नू, बबली, झंडू, राजवीर और संजय आदि ने बताया कि क्रय केंद्र पर चार दिन पहले मिल के अफसर आए थे। उन्होंने कहा था कि किसान अपना गन्ना बिना पर्ची के क्रय केंद्र पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
इसकी रिसीविंग कांटे से मिलेगी। जब वह सोमवार सुबह क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे तो लेने से मना कर दिया। इस पर किसान गुस्से में आ गए और उन्होंने करीब 10 बजे ककोड़ मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम लगने से देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई और उनमें सवार यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलते ही चोला चौकी प्रभारी श्यौपाल सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को जाम खोलने को समझाया। काफी जद्दोजहद के बाद किसान जाम खोलने को राजी हुए। तब जाकर करीब 12 बजे जाम खुला और उसके बाद ही फंसे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बंचावली क्रय केंद्र के कांटा संचालक दिनेश कुमार का कहना है कि किसान पेड़ी गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर आए थे। जबकि मिल ने बिना पर्ची के पेड़ी गन्ना लेने से मना कर दिया है। इसके चलते किसानों का गन्ना नहीं लिया गया। उसने पूरी स्थिति से मिल के अफसरों को अवगत करवा दिया है।