{"_id":"572f5d064f1c1b44265ce5ec","slug":"candidates-will-be-fixed-in-a-month-dr-mahesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में तय हो जाएंगे उम्मीदवार: डॉ. महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में तय हो जाएंगे उम्मीदवार: डॉ. महेश शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 08 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
महेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं का आला कमान हर स्तर पर ध्यान रखेगा। किसी भी पार्टी की जान सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। सक्रिय कार्यकर्ता ऐसे लोगों से कतई न घबराएं, जो टिकट के लिए पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।
विज्ञापन
आलाकमान ऐसे लोगों को टिकट नहीं देने वाला। एक डेढ़ माह के भीतर पार्टी संभावित उम्मीवारों की सूची जारी कर देगी। काला आम चौराहा स्थित एक होटल में सक्रिय कार्यकर्ताओं के परिचय सम्मेलन के दौरान डॉ. शर्मा ने कहा कि जनधन योजना और अटल पेंशन योजना समेत केंद्र सरकार ने ऐसी ढेरों जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसका सीधा सरोकार मजदूर, किसान और व्यापारी वर्ग से है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मिशन 2017 को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस के कुशासन की पोल भी खोले। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि आला कमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि सपा ने प्रदेश का महौल अराजक बना दिया है। इस बार भाजपा की ओर सबकी निगाहें हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, पूर्व सांसद छत्रपाल सिंह, पूर्व विधायक बीपी सिंह, विधायक सिकंदराबाद विमला सोलंकी, मीनाक्षी सिंह, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, अजय त्यागी, गिरीराज सिंह, प्रताप चौधरी मौजूद रहे।