{"_id":"646a4080d81a71b6fe0b0af6","slug":"by-the-year-2024-946-gram-panchayats-of-the-district-will-become-model-bulandshahr-news-c-30-1-112561-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वर्ष 2024 तक जिले की 946 ग्राम पंचायत बनेंगी मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वर्ष 2024 तक जिले की 946 ग्राम पंचायत बनेंगी मॉडल
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले भर की 946 ग्राम पंचायत वर्ष 2024 तक मॉडल बन जाएंगी। सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्य होंगे। विभाग की ओर से 430 ग्राम पंचायतों में काम शुरू करने के लिए 47 करोड़ रुपये की डिमांड शासन को भेजी गई है।
जिले में 16 ब्लॉक हैं। इनके अंतर्गत 946 ग्राम पंचायत और इनके अधीन 1158 राजस्व गांव हैं। बताया कि 133 ग्राम पंचायतों को मॉडल बना दिया है। जबकि 430 ग्राम पंचायतों में काम शुरू करने के लिए 47 करोड़ रुपये का बजट शासन से मांगा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि मॉडल ग्राम पंचायतों में सूखे और गीले कूड़े का निस्तारण होगा। इसके लिए अलग-अलग प्लांट बनाए जाएंगे। प्रत्येक घर में शौचालय होगा। गांव के गंदे पानी का निस्तारण, कूड़े से खाद बनाना, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन, गांव के सभी मुख्य रास्तों पर आरसीसी सड़कों का निर्माण, पक्की नाली और शासन की सभी योजनाओं से गांवों को संतृप्त किया जाएगा। इसके अलावा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए लाभार्थी बनाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वर्ष 2024 तक जिले के सभी गांवों को मॉडल बनाने का लक्ष्य शासन से दिया गया है।