फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Businessman commits suicide by shooting himself after closing shop shutter.

Bulandshahar News: दुकान का शटर बंद किया और खुद को मार ली गोली, व्यापारी ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Businessman commits suicide by shooting himself after closing shop shutter.
अनूपशहर से मृतक व्यापारी नदीम का फाइल फोटो।
अनूपशहर। कस्बे के मोरीगेट मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार को सुबह एक दुकानदार ने अंदर से शटर बंद करके खुद को गोली मार ली। बीच बाजार चली गोली से अफरा तफरी मच गई। कई व्यापारी मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे और दुकान का शटर उठाया तो 45 वर्षीय नदीम लहूलुहान हालत में पड़े थे। पास में ही तमंचा पड़ा था। कनपटी पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को व्यापारी पर कर्ज होने की आशंका है।
विज्ञापन

मोहल्ला मीरा निवासी उजैफ ने बताया कि उनके पिता की मोरीगेट मुख्य बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। वे रोजाना की तरह सुबह दुकान पर गए थे। दुकानदार के बेटे ने बताया कि करीब नौ बजे बाजार के दूसरे दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी कि उनके पिता की दुकान से गोली चलने की आवाज आई है और शटर बंद है। सूचना पर जब वह परिवार के लोगों के साथ पहुंचे तो कुछ लोगों ने शटर खोल दिया था। दुकान में उनके पिता लहूलुहान हालत में पड़े थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से चल रहे थे परेशान
पुलिस ने बताया कि नदीम का व्यापार नहीं चल पा रहा था और उन पर कर्ज भी है। इससे वह परेशान चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार जब वह घर से निकले तो उस समय भी कुछ परेशान लग रहे थे लेकिन परिवार के लोगों को यह अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम भी उठा लेंगे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि उनके पास तमंचा कहां से आया। पुलिस उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।


तीन महीने पहले ही घर में गूंजी थी शहनाई
नदीम चार बच्चों के पिता थे। परिवार में दो बेटे उजैफ (24वर्ष), अजीम (14वर्ष) और दो बेटियां अजमी (22वर्ष) ईरा (15वर्ष) हैं। परिजनों ने बताया कि अभी तीन महीने पहले ही नदीम ने बड़े बेटे उजैफ और बेटी अजमी की शादी की थी। घर में अभी शादियों की खुशियों का माहौल पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि अचानक नदीम की मौत से परिवार को अंतहीन दर्द के हवाले कर दिया।


सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके से तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। नदीम पर कर्ज होने की भी चर्चा है।

अनूपशहर से मृतक व्यापारी नदीम का फाइल फोटो।

अनूपशहर से मृतक व्यापारी नदीम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed