फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Burst of temper, made ​​mortgage officers

फूटा गुस्सा, अफसरों को बनाया बंधक

Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Burst of temper, made mortgage officers
बिजलीघर पर शुक्रवार को जेई से हाथापाई करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बिजली सप्लाई न मिलने पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट समेत जिलेभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। अफसरों को बंधक बनाकर धूप में बिठाया गया। अनूपशहर अड्डा बिजलीघर पर लोगों ने एसडीओ-जेई को बंधक बनाकर अभद्रता की।

विज्ञापन


सूचना पर पुहंची पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। शुक्रवार को अनूपशहर अड्डा बिजलीघर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जेई विनय कुमार को बंधक बना लिया। आरोप है कि इस दौरान उनसे अभद्रता की गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीओ को भी लोगों ने वहीं बिठा लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो अफसरों ने लोगों समझाया। इस दौरान सभासद सोनू पाठक, नसरीन, फात्मा, फिरदौस, वाहिदा, निशा, मुन्नी, परवीन, सहजादी, रहमत, फारुख, हबीब, हिमांशु शर्मा, राजीव, इलियास, सिराज, निसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कलक्ट्रेट में  बिजली कटौती से गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो नेता कविंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

लोगों का कहना था कि दिनभर में महज 5 से 6 घंटे आपूर्ति की जा रही है। विरोध करने वालों में सचिन सक्सेना, शिव कुमार, सोनू शर्मा, आनंद गुप्ता, राजकुमार, विनोद, टेकचंद, सतपाल सिंह आदि रहे।


लोकल स्तर से कटौती नहीं की जा रही है। लखनऊ कंट्रोल रूम से इमरजेंसी रोस्टरिंग हो रही है। इसके अलावा हरदुआगंज और कासिमपुर पावर हाउस का सिस्टम फेल हो गया है, जिसके कारण कटौती बढ़ गई है। जल्द ही बिजली कटौती से निजात मिल जाएगी।-डीसी शर्मा, एक्सईएन बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed