{"_id":"56fabe274f1c1b8e1af00c2a","slug":"burglars-flown-ohe-line-four-trains-from-diesel-engines","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने ओएचई लाइन उड़ाई, डीजल इंजन से चार ट्रेनें दौड़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने ओएचई लाइन उड़ाई, डीजल इंजन से चार ट्रेनें दौड़ाईं
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
मुरादाबाद मंडल के खुर्जा-मेरठ ट्रैक पर चोरों ने सोमवार रात आठ पोलों की ओचई लाइन उड़ा दी। हूटर बजने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके चलते इस ट्रैक पर चलने वाली संगम एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को डीजल इंजन लगाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
ओएचई लाइन को दुबारा जोड़ने के लिए रात से ही रेलवे अफसर और इंजीनियरों का जमावड़ा लगा रहा। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ओएचई लाइन दुरुस्त हुई, तब कहीं जाकर रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सोमवार रात एक बजे खुर्जा सिटी और बुलंदशहर के बीच मामन रेलवे स्टेशन के पास से चोरों ने आठ पोलों से ओएचई लाइन काट ली। गेटमैन ने मामले की सूचना एएसएम बुलंदशहर को दी। करीब 1.20 बजे हूटर बजते ही खुर्जा जंक्शन, हापुड़ और मेरठ के रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसक चलते जंक्शन स्टेशन के ओएचई जेई संजय मीणा समेत अन्य स्टेशनों के ओचएई इंजीनियर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तार जोड़ने का काम शुरू कर दिया।
इस दौरान जंक्शन से संगम एक्सप्रेस, केएम , मालगाड़ी, मेरठ-खुर्जा पैसेंजर को डीजल इंजन लगाकर थोड़ा विलंब से निकालना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ओएचई लाइन का काम दुरुस्त कर लिया गया। तब कहीं जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली।