फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bunty murder case

बंटी हत्याकांड: छह नामजद आरोपियों में से किसी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bunty murder case
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर में रविवार देर शाम दिवाली पर्व पर युवक बंटी की हत्या के मामले में नामजद किए गए छह आरोपियों में से किसी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया हुआ है। साथ ही नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें भी दी जा रही हैं लेकिन आरोपी लगातार पुलिस काे छका रहे हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी बंटी दिल्ली में नौकरी करता था। बीते दिनों दिवाली मनाने के लिए गांव आया हुआ था। दिवाली की शाम करीब छह बजे गांव निवासी युवक अरविंद ने बंटी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। बंटी ने रुपये देने से इंकार कर दिया, इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी अरविंद अपने घर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथ अंकित, विकास, अंशू, परविंद्र और संजीव को साथ लेकर आया। जिनके हाथों में चाकू और लोहे की सरिया व रॉड थीं। आरोपियों ने बंटी को रास्ते में ही एक दुकान के सामने रोक लिया और चाकू व रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस अब तक 30 से अधिक स्थानों पर दबिश दे चुकी है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिन पर आशंका है कि उन्होंने आरोपियों की मदद की है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed