फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bullion traders demand the establishment of a Goldsmith Art Board.

Bulandshahar News: स्वर्णकार कला बोर्ड की हो स्थापना, सराफा व्यापारियों ने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders demand the establishment of a Goldsmith Art Board.
ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज और एसोसिएशन की बैठक में मंचासीन अति​थि। संवाद
बुलंदशहर। अंसारी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार रात ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज और एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने सराफा व्यापारियों को एकजुट होने और शासन से स्वर्णकार कला बोर्ड की स्थापना की मांग रखने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा, राष्ट्रीय महासंरक्षक लोकेश अग्रवाल व राष्ट्रीय संरक्षक महिला विंग अंजू अग्रवाल रही। राष्ट्रीय महासंरक्षक लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यवसाय करने में जीएसटी से संबंधित परेशानी आती है।
विज्ञापन

इसके लिए संगठन जल्द शासन से बदलाव की मांग करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने कहा कि वर्तमान में सभी सराफा कारोबारियों को व्यवसाय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री से जल्द व्यवसाय में आने वाली समस्याओं में संशोधन की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्वर्णकार कला बोर्ड की स्थापना की भी मांग की जाएगी। जिससे भविष्य में बोर्ड में सराफा संबंधी समस्याओं को संज्ञान में लेकर जल्द समाधान हो सके। बैठक का संचालन कृष्ण कुमार वर्मा ने व मंच संचालक अजय वर्मा ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधांशु वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, चंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, अजय वर्मा, नितिन सोनी, योगेश वर्मा, मनीष वर्मा, संजीव कुमार, संजय वर्मा व जयप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed