{"_id":"6aa45d456349af09fc0ada8f","slug":"bull-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-165162-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से 300 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से 300 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित
विज्ञापन
पीएनबी के मंडल कार्यालय पर मांगों को लेकर विरोध जताते बैंक कर्मी। स्रोत : संगठन
बुलंदशहर/बीबीनगर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर जिलेभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। साथ ही पीएनबी के मंडल कार्यालय पर पहुंच विरोध जताया। हड़ताल के चलते जिलेभर में करीब 300 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। बैंक बंद रहने के कारण पैसों की निकासी और अन्य जरूरी कामों के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। अब सोमवार को बैंक खुलने पर लोगों को राहत मिलेगी।
पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर यूएफबीयू के आह्वान पर शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, केनरा बैंक और यूनियन बैंक समेत अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। बैंक कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक के जोनल ऑफिस परिसर में पहुंच धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उनका कहना था कि मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार से समाधान की मांग की जा रही हैं। यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुणवीर सिंह तोमर ने कहा कि पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था को लागू किया जाएं। साथ ही एकतरफा व भेदभावपूर्ण लाभ आधारित प्रोत्साहन योजना का कार्यान्वयन रोके। कर्मचारियों के साथ वार्ता कर योजना में संशोधन किया जाए। इस दौरान बीओबी के जनरल सचिव वाईके शर्मा, एआईबीओसी के सचिव अमरेंद्र चौहान, पीएनबीईयू के डीजीएस माही चंद, एसबीआई सर्किल के एजीएस सुभाष चौधरी, बीओबी के डीजीएस जगवीर सिंह, एसबीआई के एजीएस एसपी सिंह, एआईबीओसी के अध्यक्ष दीपक वशिष्ठ, पूर्व एलडीएम पीएन पालीवाल, अजय तोमर, हिमांशु कुमार, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
हड़ताल के चलते खाताधारकों को हुई परेशानी, अब सोमवार को खुलेंगे बैंक
शुक्रवार को हड़ताल के बाद अब 12 को माह का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। सोमवार को बैंक पूर्व की तरह खुलेंगे। इससे पूर्व नकदी जमा करने, निकालने, चेक जमा करने और अन्य जरूरी बैंकिंग काम के लिए पहुंचे लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। पीएनबी की सिविल लाइन शाखा पर आए चांदपुर निवासी गौतम कुमार ने बताया कि माता वैष्णो देवी की यात्रा पर परिवार संग जा रहे हैं। जाने से पूर्व धनराशि की जरूरत पड़ने पर बैंक आए। बैंक बंद मिले। एटीएम भी नहीं है और न ही यूपीआई का प्रयोग करते हैं। अब किसी से उधार रुपये लेकर जाना पड़ेगा। इंडियन बैंक पहुंचे नगर निवासी महताब ने बताया कि पिता का इलाज चल रहा है। जरूरत पड़ने पर रुपये निकालने के लिए बैंक आया हैं।
विज्ञापन
डिजिटल सेवा से मिली कुछ राहत
इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम धारकों को हड़ताल के चलते परेशानी नहीं हुई। यह सेवाएं सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहीं। नगर निवासी वसीम ने बताया कि बैंक बंद होने पर एक खाते में डिजिटल भुगतान के सहयोग से धनराशि स्थानांतरित करवाई। लेकिन इसके लिए सर्विस चार्ज देना पड़ा।
अग्रणी जिला प्रबंधक धीरज कुमार झा का कहना है कि हड़ताल के चलते जिले में करीब 300 करोड़ रुपये के लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ। शनिवार व रविवार को बैंकों का अवकाश रहने से पूर्व लोगों की परेशानियों को देख एटीएम में धनराशि रखवा दी गई है। सोमवार को बैंक पूर्व की तरह खुलेंगे।