फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

दरोगा ने कोतवाली में शिक्षक को जड़ा थप्पड़, लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
दरोगा ने कोतवाली में शिक्षक को जड़ा थप्पड़, लाइन हाजिर
विज्ञापन

जहांगीराबाद। दो पक्षों में विवाद होने पर कोतवाली में वार्ता के दौरान एक दरोगा ने शिक्षक को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ अनूपशहर को सौंपी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धामनी के ग्राम प्रधान पर गांव रिवाड़ा निवासी यूनिस ने अपने बेटे दानिश की नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। ग्राम प्रधान का शिक्षक भाई अपने साथी के साथ कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में भी पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। कहासुनी बढ़ती देख मौके पर मौजूद दरोगा सतेंद्र अपना आपा खो बैठे और प्रधान के शिक्षक भाई को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ने के बाद दरोगा ने शिक्षक व उसके एक साथी को हवालात में भी बन्द कर दिया।
विज्ञापन

-----------
उपनिरीक्षक के असंयमित आचरण से आमजन में पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उपनिरीक्षक सतेंद्र को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ अनूपशहर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed