फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr police's reputation is high in resolving complaints, ranking first in the state

Bulandshahar News: शिकायतों के निस्तारण में बुलंदशहर पुलिस का बुलंद इकबाल, प्रदेश में प्रथम स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr police's reputation is high in resolving complaints, ranking first in the state
बुलंदशहर। पीड़ित को न्याय और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने में बुलंदशहर पुलिस ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की ताजा रैंकिंग में बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेश के सभी जनपदों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी 28 थानों ने भी व्यक्तिगत रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जनवरी के दौरान आईजीआरएस पोर्टल के विभिन्न माध्यमों, ऑनलाइन संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, सीएम संदर्भ, पीजी पोर्टल और एसएसपी-डीएम संदर्भ से कुल 4083 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। अधिकारियों के कड़े रुख और निरंतर मॉनिटरिंग का नतीजा रहा कि इन सभी संदर्भों का न केवल समय सीमा के भीतर निस्तारण किया गया, बल्कि निस्तारण की गुणवत्ता भी उच्च श्रेणी की रही। आईजीआरएस रैंकिंग केवल फाइलें बंद करने से तय नहीं होती, बल्कि इसमें शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण होती है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद जब शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया गया, तो जनता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। इसी फीडबैक और समयबद्धता के आधार पर जनपद को प्रदेश में नंबर-1 घोषित किया गया है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान का मेडल
इस उपलब्धि पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिणाम है। एसएसपी ने घोषणा की है कि आईजीआरएस सेल में तैनात पुलिसकर्मियों और सभी थानों में इस कार्य को देख रहे मुख्य आरक्षी-आरक्षियों को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


I- जनसेवा और पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में प्रथम स्थान पाना गौरव की बात है, लेकिन हमारी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। भविष्य में भी इसी पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य जारी रहेगा। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed