{"_id":"62f689f4e21faa3fbf13315a","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2429374183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गया वृद्ध लापता, डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गया वृद्ध लापता, डूबने की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच के लिए गया वृद्ध लापता, डूबने की आशंका
ककोड़। शुक्रवार की सुबह नहर पर शौच करने के लिए गया थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी श्योपाल सिंह (68) संदिग्ध हालात में लापता हो गया। नहर किनारे उसकी चप्पल मिली। नहर में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों ने उसकी नहर में तलाश की।
राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि उसके तीन भाई बाहर रहकर कार्य करते हैं। पिता श्योपाल सिंह गांव में उसके साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वह गांव के बाहर से गुजर रही गंग नहर पर शौच करने के लिए गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर वह उन्हें देखने के लिए नहर पर गए। नहर किनारे उनकी चप्पल मिली। उन्हें आशंका है कि उनके पिता संभवत: नहर में डूब गए है। निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि श्योपाल के नहर में डूबने की आशंका को लेकर नहर में गोताखोरों से तलाश कराई गई। मगर कोई सुराग नहीं लगा। जिस स्थान पर श्योपाल के नहर में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है, वहां पर गिली मिट्टी है। मिट्टी गिली होने के बावजूद भी पैरों के निशान नहीं है। राजू की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।