फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सहेली का पति बता खाते से निकाल लिए 22 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सहेली का पति बता खाते से निकाल लिए 22 हजार
विज्ञापन

चोला। सहेली का पति बताकर युवती के खाते की डिटेल ली और 22 हजार की रकम निकाल ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव गांगरौल निवासी उजाला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन जून 2021 को उसके मोबाइल पर फोन आया। दूसरी ओर से बोल रहे युवक ने अपने आपको उसकी सहेली गुड़िया का पति बताया। युवक ने कहा कि तकनीकि कर्मी के कारण उसे खाते में रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। आप मुझे अपना यूपीआई पिन मेसेज कर दो। मैं आपके खाते में 20 हजार रूपये डाल देता हूं। सहेली का पति समझकर विश्वास करते हुए उसने अपना यूपीआई पिन मेसेज कर दिया। जिसके तुरंत बाद मेरे मोबाइल पर मेरे खाते से 22 हजार रूपये निकलने का मेसेज आया। जब उसे दोबारा फोन किया तो उसने अपना फोन बंद कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए थे। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी आलमगीर, मूलचंद राज, शाहीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed