फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कोरोना के चलते 28, 29 अप्रैल को बंद रहेगी फल एवं सब्जी मंडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
28, 29 अप्रैल को बंद रहेगी फल एवं सब्जी मंडी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन ने 28 व 29 अप्रैल को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, दो मई को मतगणना के कारण मंडी बंद रहेगी।

फल व सब्जी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री अनिल कुमार गोयल ने बताया कि मंगलवार को एसोसिएशन के सदस्यों की मंडी परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 28 व 29 अप्रैल को मंडी को बंद रखा जाएगा। 30 अप्रैल को मंडी समयानुसार खुलेगी। बताया कि दो मई को मंडी परिसर में मतगणना का कार्य चलने के कारण मंडी बंद रहेगी। तीन मई को मंडी समयानुसार खुलेगी। आढ़तियों ने पालिका से अपील की 28 व 29 अप्रैल को मंडी के बंद रहने के दौरान मंडी को सैनिटाइज कराया जाए। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे। बताया कि उन्होंने अपने निर्णय के बारे में एसडीएम को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed