{"_id":"6086f0828ebc3ed9b81a2b63","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2177929150","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर मिठाई बांट रहा था प्रत्याशी, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर मिठाई बांट रहा था प्रत्याशी, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
sweet
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर मिठाई बांट रहा था प्रत्याशी, पुलिस ने पकड़ा
चोला। मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए घर-घर बांटी जा रही मिठाई की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने मिठाई, वाहन को कब्जे में ले लिया तथा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में बीडीसी प्रत्याशी प्रदीप उर्फ विक्की पुत्र राजेंद्र अपनी गाड़ी में मिठाई के डिब्बे भरकर मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए घर-घर जाकर बांट रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिठाई के डिब्बों समेत कार को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान कार से 190 डिब्बे मिठाई के बरामद किए गए। बरामद डिब्बों को गांव के बाहर गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया। वहीं कार को सीज कर दिया गया। आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।