{"_id":"5df91bf68ebc3e880d69bbb4","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd1904643183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए पहुंची पुलिस को बोली युवती लिविंग में रह रही हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए पहुंची पुलिस को बोली युवती लिविंग में रह रही हूं
विज्ञापन
महिला ने कहा, लिव इन में हूं, बैरंग लौटी पुलिस
चोला। युवती को भगाकर लाने की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को महिला ने लिव इन में रहने की बात कही। युवती के बयान के बाद पुलिस बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट आई।
चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपने शादीशुदा भाई पर किसी युवती को भगाकर लाने का आरोप लगाया था। युवक ने आरोपी भाई पर विरोध करने पर उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए घायल करने का भी आरोप लगाया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करने के लिए पहुंची थी। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए गए बयानों में युवती ने आरोपी युवक को अपना दोस्त बताया और उसके साथ लिव इन में रहने की बात कही। युवती के बयान के बाद पुलिस वापस लौट गई।