फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr news

महिला ने दरोगा पर लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr news
daroga - फोटो : amarujala
महिला ने दरोगा पर लगाया आरोप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। महिला ने दरोगा व एक सिपाही पर अभद्रता करने, फैसले के नाम पर दबाव बनाकर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
जनपद सिकंदराबाद निवासी सरिता ने बताया कि वह पति सीलेंद्र के साथ गजियाबाद में रहती हैं। शुक्रवार को पति सीलेंद्र कार्य से घर जा रहा था। बताया कि रास्ते में किसी बात को लेकर उसका बस के परिचालक से विवाद हो गया। परिचालक ने उसके पति के साथ मारपीट करते हुए उसे सिकंदराबाद में ब्लॉक के बस से नीचे फेंक दिया। जब पति आरोपी परिचालक के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो एक दरोगा, सिपाही ने उसे उल्टे उसके साथ मारपीट करते हुए हिरासत में ले लिया। और फैसले के नाम पर 12 सौ रुपये भी ले लिए। उसके बाद भी पति को नहीं छोड़ा। जानकारी होने पर देर शाम वह सिकंदराबाद पहुंची। बताया कि उक्त दरोगा, सिपाही ने उसके साथ भी अभद्रता की। और दबाव बनाकर फैसले के नाम पर उससे छह सौ रुपये ले लिए। बताया कि पुलिस में कार्यरत अपने रिश्तेदारों को मामले की जानकारी देने के बाद उक्त दरोगा ने उसके पति को छोड़ा। पीड़िता ने दरोगा, सिपाही के खिलाफ आलाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

-------
सीट को लेकर सीलेंद्र का बस में सवार शराबी युवक के साथ झगड़ा होने पर परिचालक ने दोनों को नीचे उतार दिया था। दरोगा, सिपाही द्वारा अभद्रता करने, फैसले के लिए रिश्वत लेने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उक्त लोगों में आपसी सहमति से समझौता हो गया था। कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोतवाल योगेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed