{"_id":"62f68ab00cc7187251653b14","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2429378120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में 16 मिले संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 120","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में 16 मिले संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 120
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में 16 मिले संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 120
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने का सिलसिला लगातारी जारी रहने से जिले में दिन-प्रतिदिन एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोविड जांच के दौरान 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 29 लोग स्वस्थ हुए। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 120 हो गई है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोविड संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों से अपील है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें। शुक्रवार को आरटीपीसीआर लैब से 15 और एंटीजन किट से जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया कि लखावटी क्षेत्र में सात, स्याना, बुलंदशहर व बीबीनगर क्षेत्र में दो-दो और पहासू क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
941 लोगों को लगा टीका
शुक्रवार को शाम पांच बजे तक एक हजार लोगों को भी टीका नहीं लगाया जा सका। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सरकारी चिकित्सालयों पर टीकाकरण शिविर लगाकर टीका लगवाने से वंचित चल रहे लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 85 सत्र का आयोजन कर शाम पांच बजे तक 941 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें एक व्यक्ति को पहला टीका, दो लोगों को दूसरा टीका और 938 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया।