फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बहनों को बसों की छत पर बैठकर करना पड़ा सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बहनों को बसों की छत पर बैठकर करना पड़ा सफर
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। बहनों ने जान जोखिम में डालकर बृहस्पतिवार को बसों की छत पर बैठकर सफर किया। पूरे दिन बहनें रोडवेज की बसों से लेकर डग्गामार वाहनों तक में लटकी नजर आईं। परिवहन निगम ने त्योहार पर यात्रियों को राहत देने के लिए 30 अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ फेरे बढ़ाने का दावा किया लेकिन धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिखा।
भूड़ चौराहा : सुबह से शाम तक 10 हजार से अधिक यात्री खड़े रहे। सर्वाधिक यात्री अलीगढ़, बदायूं और दिल्ली मार्ग के रहे। भूड़ चौराहे पर रोडवेज बसों के न रुकने पर यात्रियों को मजबूरन निजी बसों और डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बस की छत पर जोखिम भरा सफर किया।
विज्ञापन

शिकारपुर बाईपास : सड़कों के किनारे यात्रियों की भीड़ खड़ी नजर आई। यात्रियों को बसों का इंतजार करते देखा गया। बसों की संख्या कम होने और देरी से आने पर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। कोई बस आती तो उसमें बैठने के लिए यात्री उमड़ पड़ते। डग्गामार वाहनों में छत पर बैठकर और खिड़की पर खड़े होकर यात्री सफर करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा : खुर्जा डिपो ने 10 अतिरिक्त बसों का संचालन कर यात्रियों को राहत देने का दावा किया था। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को बस नहीं मिली। मजबूरन यात्रियों को डग्गामार वाहन या निजी बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। शिकारपुर, पहासू व जेवर आदि क्षेत्र के गांवों के लिए वाहन न मिलने पर यात्रियों को पैदल ही सफर करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। ट्रेनें भूसे की तरह भरी रहीं।
सिकंदराबाद : सुबह से शाम तक यात्री सड़कों पर खड़े होकर बस का इंतजार करते नजर आए। बस आने पर उसमें चढ़ने को लेकर यात्रियों में धक्का-मुक्की भी हुई तो बहनों को खड़े होकर दुश्वारियों भरा सफर तय करना पड़ा। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में करीब 25 हजार से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। अधिकांश कर्मचारी प्रदेश के अन्य जनपदों, दूसरे प्रदेशों के रहने वाले है। जिन्हें अपने घर जाने में परेशानी हुई।

एआरएम बुलंदशहर डिपो परमानंद ने बताया कि भूड़ चौराहे पर टीआई की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे रोडवेज बस में यात्रियों को सफर कराया जा सके। अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन करवाया जाएगा। यात्रियों को परेशानियां न हों इसके प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed