{"_id":"62f3eb36225ad73afc27ce30","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2428458191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीराबाद पुलिस पर मुख्य आरोपी का नाम निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीराबाद पुलिस पर मुख्य आरोपी का नाम निकालने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने के मामले में जहांगीराबाद पुलिस पर मुख्य आरोपी का नाम रिपोर्ट से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी पुलिस में नौकरी करता है, जिसके चलते अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जानिदपुर निवासी देवकरन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी सीमा को ससुरालीजनों द्वारा 11 जुलाई को दहेज के लिए पेट्रोल डालकर जला दिया था। जिससे बेटी करीब 90 फीसदी झुलस चुकी है जिसका अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में मुख्य आरोपी जेठ रविशंकर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी का नाम प्रकरण से निकाल दिया। चूंकि मुख्य आरोपी पुलिस में तैनात है, इसलिए थाना पुलिस आरोपी का बचाव कर रही है और अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है। ऐसे में आरोपी लगातार केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने मामले में सीओ अनूपशहर को जांच के निर्देश दिए हैं।