{"_id":"61e5a42889a77455a32d4a93","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2328324100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मां से लूटे कुंडल, विरोध पर बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने मां से लूटे कुंडल, विरोध पर बेटे को पीटा
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जनौरा में सोमवार शाम बुग्गी लेकर खेतों पर गोबर पाथने गए मां-बेटे की बाइक सवार दो बदमाशों ने पिटाई कर दी। बदमाशों ने इस दौरान मां के कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। पीड़िता के पुत्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। वहीं, आरोपियों के कुंडल छीनने से महिला का कान जख्मी हो गया। लूट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव जनौरा निवासी सत्यवती अपने छोटे पुत्र के साथ सोमवार शाम भैंसा बुग्गी लेकर गोबर पाथने के लिये खेतों पर गए हुए थे। खेत किनारे बुग्गी खड़ी करते ही बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके और महिला के सोने के कुंडलों को छीनने लगे। मां के साथ छीना झपटी देख दस वर्षीय पुत्र बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। इसके बाद दोनों बदमाश महिला के कानों से जबरन कुंडल लूट कर ले गये। बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ित महिला ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला के पति ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना औरंगाबाद में तहरीर दी है।