फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में एक महिला और एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने गांव खंदोई निवासी ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, ऊंचागांव में युवक का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ मिला।

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बालका निवासी शिवानी का विवाह कुछ माह पूर्व ही नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी युवक से हुआ था। शनिवार सुबह करीब दस बजे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, कस्बा ऊंचागांव निवासी युवक अजय कुमार मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार देर रात को उसका परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। नरसेना थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि खंदोई में महिला की मौत की सूचना है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed