फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
शिकारपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

शिकारपुर। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी करने तथा किताब के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने तथा पुस्तक के वितरण पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

रविवार को नगर के मुस्लिम समुदाय के लोग शिकारपुर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के सामने मैदान में एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कोतवाली के पास मदरसा पहुंचे। मौलाना अकील अहमद ने कहा वसीम रिजवी बार-बार धार्मिक भावनाएं आहत कर निरंतर नफरत फैला रहा है। मांग की कि हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के जुर्म में उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम आशीष कुमार सिंह को अपनी मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुफ्ती आरिफ कासमी, मोहम्मद आमिर, अब्दुल कादिर, अब्दुल हक, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद साबिर, अंसार अहमद, मुफ्ती मुजाहिद, आस मोहम्मद गाजी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed